शौर्य ने अपनी धांसू डेमो से बच्चों और प्रिंसिपल का दिल जीत लिया था। आते वक्त शौर्य को वही लड़का मिल गया जिसे शौर्य ने गायब करने की धमकी दे डाली वही उस लड़के ने भी उसे उलट धमकी देते हुए कहा कि वो अद्विका का पीछा छोड़ दे वरना वो उसके हाथ पैर तोड़ देगा। अब इतनी खूबसूरत बीवी है तो ऐसे सड़क छाप मजनुओं को झेलना तो पड़ेगा ही। शौर्य ने बात को ज्यादा ना बढ़ाते हुए उस लड़के को छोड़ दिया।
दूसरे दिन सुबह सुबह शौर्य और अद्विका तैयार होकर स्कूल के लिए निकल गए। आज अद्धिका ने एक सिंपल ड्रेस पहनी हुई थी जो दिखने में सफेद थी पर उसके ऊपर नीले रंग की रोड थी। इस ड्रेस में वो किसी पारी की तरह लग रही थी। उसके साथ शौर्य ने भी एक हल्के पीले रंग की शर्ट पहनी थी और ग्रे कलर की फॉर्मल पैंट। दोनों जब घर से बाहर निकले तो लोग उन्हें परफेक्ट कपल कहने से खुद को रोक नहीं पाए।



Write a comment ...